फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Classmates murdered and buried the dead body in the forest

Kaithal News: सहपाठियों ने हत्याकर दबा दिया जंगल में शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Classmates murdered and buried the dead body in the forest
36-कैथल। मृतक सुमित की फाइल फोटो - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव रेवाड़ जागीर में शनिवार को नौंवीं कक्षा के छात्र की हत्या उसी की कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रची साजिश के तहत की थी। दोनों ने नुकीली लकड़ी से उसके चेहरे पर वार कर गला व नाक दबाकर उसकी हत्या करके शव को जंगल में ही दबा दिया था। परिजनों द्वारा अक्सर आरोपियों के साथ रहने वाले झगड़े के चलते मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चार छात्रों से पूछताछ के बाद यह खुलासा किया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। चार आरोपियों में तीन नौंवीं और एक दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को लापता हुए गांव रेवाड़ जागीर के 14 साल के नौंवीं कक्षा के छात्र सुमित का शव रविवार की दोपहर को जंगल में मिला। पुलिस ने पहले मामले में अपहरण का और बाद में हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार को इस मामले में सीआईए-2 कार्यालय में एसपी मकसूद अहमद ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 को मामले की जांच सौंपी थी। रविवार को ही गांव में चर्चाएं थीं कि यह छात्रों के आपसी झगड़े का अंजाम हो सकता है। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

परिजनों से यह भी पता चला कि 10-15 दिन पहले सुमित का कुछ बच्चों से झगड़ा हुआ था। कुछ बच्चों से उसका अक्सर झगड़ा रहता था। सभी बच्चों से पूछताछ के बाद पता चला कि जिन बच्चों के साथ अक्सर झगड़ा रहता था, उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया। इन बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की तो चारों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने अक्सर उनके साथ गालीगलौज करने वाले सुमित की हत्या की साजिश उन्होंने रची थी। वे उसे शनिवार की सायं बहला-फुसला कर जंगल में ले गए। जहां वारदात के समय दो छात्र एक दसवीं व एक नौंवी में पढ़ने वाला मौके से घबराकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नौंवीं कक्षा के 14 व 15 साल के दो छात्रों ने नुकीली लकड़ी से सुमित के चेहरे पर वार किए। इसके बाद उसका गला व नाक दबा उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को वहीं मिट्टी व पत्तों से ढक दिया और घर चले गए। घर पहुंच कर चारों बच्चों ने किसी से कोई जिक्र नहीं किया। वे शनिवार की रात, रविवार को दिन भर व रविवार रात को भी सामान्य व्यवहार करते रहे।
सोमवार सुबह पुलिस को गांव से मिली जानकारी के आधार पर चारों बच्चों से पूछताछ की। इसमें पूरी सच्चाई सामने आ गई। एसपी ने कहा कि चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भागने वाले दो छात्रों के खिलाफ धारा 120 के तहत व जिन दो छात्रों ने वारदात को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ 302 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। चारों नाबालिग हैं, इसीलिए इन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
उधर, सोमवार को मृतक सुमित के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद बाद दोपहर गांव में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में विधायक ईश्वर सिंह सहित भारी संख्या में लोग पहुंचें। लोगों ने नम आंखों से 14 साल के सुमित को अंतिम विदाई दी।

घर में सामान्य बने रहे चारों, किसी को नहीं दी जानकारी
शनिवार से लापता सुमित की तलाश में पूरे गांव में लोग ढूंढने में जुटे रहे। ये चारों आरोपी भी गांव में ही पूरे घटनाक्रम से अनजान बनकर रहे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि चार में से दो छात्र तो घबराकर भाग आए थे। दो ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद इन चारों ने किसी से कोई जिक्र नहीं किया। ये गांव में अपने परिवार में सामान्य बने रहे। पुलिस को गांव से ही मिले सुराग के बाद इनसे पूछताछ की तो पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed