फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Claims to free Kalayat from stray cattle

Kaithal News: कलायत को आवारा गोवंश से मुक्त करने का किया दावा

Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Claims to free Kalayat from stray cattle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। नगरपालिका प्रशासन ने नगर को आवारा गोवंश से मुक्त करने का दावा किया है। सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सायंकाल होते ही बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों-गलियों में नजर आते थे। लोग हादसे का शिकार बन जाते थे।

उन्होंने कहा कि रेलवे रोड, कपिल मुनि रोड, सजूमा रोड सहित अन्य स्थानों पर ऐसी तमाम घटनाएं हुई। रेलवे रोड पर भारी संख्या में गोवंश के जमावड़े से शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती थी।
विज्ञापन


इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए नगरपालिका ने पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाकर आवारा गोवंश को सड़कों और गलियों से पकड़ कर गोशाला में भिजवाया जा रहा है। सोमप्रकाश ने बताया कि अब तक 152 आवारा गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया जा चुका है। हालांकि नगर में घूमने वाले गोवंश की तलाश अभी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने पशुपालकों को चेतावनी दी कि पालतू गोवंश को बाहर न छोड़ें। यदि कोई पशुपालक ऐसा करते मिलेगा तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। सचिव ने बताया कि इस अभियान के बाद नगर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed