{"_id":"693b1ffd5c466033d70eecc5","slug":"claims-of-making-payments-to-farmers-accounts-within-72-hours-proved-to-be-hollow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799908-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों के खाते में 72 घंटे में भुगतान करने के दावे खोखले साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों के खाते में 72 घंटे में भुगतान करने के दावे खोखले साबित
Fri, 12 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
ढांड। किसानों को धान खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान करने के सरकारी दावे कागज़ों तक ही सीमित दिख रहे हैं। कौल अनाज मंडी के किसान सुभाष ने बताया कि उसने 17 अक्तूबर 2025 को आढ़ती के माध्यम से सरकारी एजेंसी हैफेड को 1,32,000 रुपये की पीआर धान बेचा था लेकिन 55 दिन बीतने के बाद भी खाते में रुपया नहीं पहुंचा है।
हैफेड के डीएम अनूप नैन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि किसान के बैंक खाते में कोई समस्या हो सकती है। जब उन्हें बताया गया कि किसान के दो अन्य जे-फॉर्म का भुगतान उसी खाते में आ चुका है, तब भी उन्होंने कहा कि संभव है किसान ने बैंक अकाउंट बदल लिया हो। हालांकि किसान के अनुसार ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर वही पुराना बैंक खाता दर्ज है, जिसमें अन्य भुगतान भी आ चुके हैं। संवाद