{"_id":"69542fb7e7659fbd6c0a46d8","slug":"claims-of-making-haryana-drug-free-have-failed-aditya-kaithal-news-c-18-1-knl1004-813501-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के दावे फेल ः आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के दावे फेल ः आदित्य
Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हरियाणा को “नशा मुक्त” बनाने के बड़े दावे पूरी तरह फेल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कैथल जिले में नशा तस्करी और ओवरडोज की घटनाएं पिछले दो सालों में बेहिसाब बढ़ गई हैं, जो सरकार की नाकामी और असफल नीतियों का स्पष्ट प्रमाण है।
सुरजेवाला ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2024 में कैथल में नशा तस्करी के 83 मामले दर्ज हुए, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 112 हो गया। यानी मामलों में 35% और तस्करों में 40% से अधिक की बढ़ोतरी। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी की बर्बाद होती जिंदगियां हैं।”
विधायक ने नशे की बरामदगी के आंकड़े भी साझा किए: डोडा पोस्त 506 किलो से बढ़कर 1621 किलो, गांजा 9 किलो से 77 किलो, चूरा पोस्त 13 किलो से 101 किलो, चरस 376 ग्राम से 11 किलो, नशीली गोलियां 7,305 से 66,025 और हेरोइन 148 ग्राम से 268 ग्राम। उन्होंने कहा कि नशे के ओवरडोज से होने वाली मौतों ने जिले में चिंता बढ़ा दी है। सुरजेवाला ने सरकार की नशा विरोधी प्रदर्शनी, साइक्लोथॉन और फोटो सेशनों की आलोचना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर नशा तस्करों और नेटवर्क पर कार्रवाई नहीं हो रही। संवाद