{"_id":"68658597e5aa8ba9d20f62a5","slug":"cjm-visited-the-de-addiction-center-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683062-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीजेएम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीजेएम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा
Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मैहला के आदेशानुसार बुधवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जिला नागरिक अस्पताल कैथल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां डॉक्टर सीमा मलिक से नशा मुक्ति / पुनर्वास केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और वहां पर भर्ती आठ मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। संवाद