फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Square project approved, tender to be re-opened for Rs 19 crore

Kaithal News: सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट को मंजूरी 19 करोड़ में होगा फिर से टेंडर

Sat, 03 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
City Square project approved, tender to be re-opened for Rs 19 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुराने बस स्टैंड की 43 कनाल 10 मरले भूमि पर प्रस्तावित सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। इसके निर्माण के लिए करीब 19 करोड़ रुपये का फिर से टेंडर किया जाएगा।

मुख्यालय से इस संबंध में स्वीकृति पत्र प्राप्त हो चुका है। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता पानीपत नगर निगम के चीफ इंजीनियर से तकनीकी सुझाव और परामर्श लेकर फाइल को आगे बढ़ाएंगे। रि-टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा इससे पहले निर्माण कार्य का टेंडर लगाने के लिए मुख्यालय भेजी गई फाइल दस्तावेजों की कमी के कारण रिजेक्ट कर दी गई थी। इसके बाद आवश्यक सुधार कर फाइल नए सिरे से भेजी गई, जिसे अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2018 में की गई थी और इसकी कुल लागत करीब 54 करोड़ रुपये आंकी गई है। वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था, जिस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वर्ष 2023 में भी परियोजना का कार्य लंबे समय तक बंद रहा, हालांकि कुछ समय के लिए निर्माण कार्य चला।

वर्तमान में भी करीब छह माह से अधिक समय से काम ठप पड़ा है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी बैंकों को एक ही परिसर में लाना और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान करना है।

सिटी स्क्वायर में बनेगी सात मंजिला इमारत

जींद रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के स्थान पर करीब 43 कनाल 10 मरले क्षेत्र में सिटी स्क्वायर का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था और एजेंसी को अक्टूबर 2020 तक इसे पूरा करना था, लेकिन विवादों के कारण कुछ समय तक काम बंद रहा। इसके बाद जब कार्य दोबारा शुरू हुआ तो उसकी गति काफी धीमी रही। परियोजना के तहत सात मंजिला इमारत बनाई जाएगी, जिसमें दो मंजिला डबल पार्किंग बेसमेंट का निर्माण होगा। इसके ऊपर बैंकों के लिए पांच मंजिलें निर्धारित की जाएंगी। सभी बैंक एक ही परिसर में संचालित होंगे और उनके एटीएम भी यहीं स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में एक बड़ा अशोक चक्र का प्रतीक भी बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर में बैंकिंग सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी और पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बैंक होने के कारण पार्किंग की दिक्कत बनी रहती है। विशेषकर अंबाला रोड पर जाम लगने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट के लिए टेंडर कराने को लेकर मुख्यालय से स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है। सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने पर जोर दिया जा रहा है। -कपिल शर्मा, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed