{"_id":"632625e6348d8a79cf2dc2f9","slug":"city-square-obstacles-over-construction-will-happen-soon-kaithal-news-knl121499447","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्क्वायर : अड़चनें खत्म, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्क्वायर : अड़चनें खत्म, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
28-कैथल। निमार्णाधीन सिटी स्कवायर का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुर
- फोटो : Kaithal
कैथल। पिछले कई वर्षों से शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वायर के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। उम्मीद है इस नवरात्र तक इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। नगर परिषद की तरफ से इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए दोबारा से 54 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। मुख्यालय से अनुमति भी मिल चुकी है। इसके निर्माण कार्य को लेकर रविवार को नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने पुराना बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन सिटी स्क्वायर का दौरा किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्माण को लेकर पूर्व अध्यक्ष व कुछ अधिकारियों की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद विजिलेंस जांच चल रही है। इसी कारण लगातार हो रही पूछताछ के कारण निर्माण अधर में लटका था लेकिन अब कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यहां पर सफाई करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। उम्मीद है नवरात्र से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्षद शहर के विकास कार्य को लेकर एकजुट हैं। उधर, नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा ने बताया कि सिटी स्क्वायर 43 कनाल 10 मरले में तैयार होगा। यहां बैंकों के लिए 30 फ्लोर बनेंगे। मल्टी पार्किंग, पार्क और म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर भव्य अशोक चक्र स्थापित किया जाएगा।
सिटी स्क्वायर में मिलेंगी कई सुविधाएं
सिटी स्क्वायर में शहरवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें 30 बैंक एक साथ स्थापित हो सकेंगे। पांच दिवसीय मंजिल का निर्माण सिटी स्क्वायर के तहत किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर पार्किंग की सुविधा भी मिल सकेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में सिटी एवं बैंक स्क्वायर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण पूरा करने के लिए दो साल का समय एजेंसी को दिया था लेकिन वर्ष 2019 में यहां निर्माण कार्य बंद हो गया था। शुरुआत में प्रोजेक्ट का बजट 38.39 करोड़ रुपये था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 54 करोड़ रुपये कर दिया है।