फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City council's 23 acres of land will be auctioned today

नगर परिषद की 23 एकड़ जमीन की आज लगेगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
City council's 23 acres of land will be auctioned today
नगर परिषद की आज कुल 23 एकड़ जमीन को ठेके पर देने के लिए आज बोली होगी। एसडीएम कार्यालय में होने वाली बोली में 17 एकड़ वह जमीन है, जिसमें नंदीशाला की गायों के लिए हरे चारे का उत्पादन हो रहा है। साथ ही एक एकड़ में धान लगाई गई है। जिसे नंदीशाला कमेटी ने यहां काम कर रही लेबर की जरूरतों के लिए उगाना बताया है। नंदीशाला प्रबंधक कमेटी यह बोली न करवाने की मांग कर रही है। जबकि नगर परिषद के अधिकारी अब डीसी के निर्देश के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

ईओ बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल कोरोना के कारण यह जमीन ठेके पर नहीं दी जा सकी थी। दो साल पहले 17 एकड़ जमीन छह लाख रुपये से अधिक में ठेके पर छोड़ी गई थी। अब छह एकड़ जींद रोड पर व 17 एकड़ जमीन नंदीशाला के साथ लगती है, इसे ठेके पर दिया जाना है। इसके लिए विभाग के नियमानुसार बोली आमंत्रित की गई है। जो एसडीएम कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि नंदीशाला कमेटी की मांग पर बोली न करवाए जाने के संबंध में आला अधिकारी जो भी आदेश देंगे, उसकी पालना की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम एवं नगर परिषद प्रशासक संजय कुमार ने बताया कि डीसी जो भी निर्देश देंगे, उसी अनुसार इस जमीन को ठेके पर दिए जाने व न दिए जाने के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed