फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cid, raid, power, police, cm squied, kaithal

सीआईडी को मिला छापेमारी का अधिकार

Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
cid, raid, power, police, cm squied, kaithal
पहले ही दिन 10 को काबू किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अब जिले में सीआईडी के अधिकारी व कर्मचारी भी अवैध धंधों पर छापेमार कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए सीएम कार्यालय ने गुप्तचर विभाग को छापेमारी के अधिकार दे दिए हैं। जिसके तहत कैथल में सीआईडी ने पहले ही दिन दस लोगों को अवैध कार्यों में संलिप्त पाते हुए काबू कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिए। कई मामलों में पुलिस द्वारा जांच में चूक रहने के चलते सीआईडी भी उन मामलों में छापेमार कार्रवाई कर सकेगी। इससे पहले सीआईटी टीम केवल शहर के सूचनाओं तक सीमित थी। शहर के होने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट सरकार व अधिकारियों को भेजती थी।
विज्ञापन


छापेमारी के लिए बनाई गई हैं चार टीमें
सीआईडी इंस्पेक्टर सतबीर जागड़ा ने बताया कि सीआईडी को जिले में छापेमारी की इजाजत दी गई है। ताकि असामाजिक तत्वों, अवैध कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। जिले में छह कस्बों के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जिसमें किसी भी अवैध धंधों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीआईडी की टीम द्वारा लगातार छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में चल रहे कई अवैध धंधों पर गिरेगी गाज
जिले में कई जगहों पर पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से अवैध धंधे चल रहे हैं। सीआईडी व मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते के बीच में तालमेल से कई अवैध धंधों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 10 पर हुई कार्रवाई
सीआईडी इंस्पेक्टर ने बताया कि सीवन निवासी नत्थू राम को सट्टा खाइवाली करते हुए पकड़ गया है। उसके पास से सट्टे पर्ची व 1830 रुपये बरामद हुए हैं। सीवन निवासी सुनील कुमार से सट्टे की पर्ची व 1220 रुपये बरामद हुए हैं। गांव किठाना निवासी राजेश कुमार से 120 ग्राम चरस बरामद हुई है। गांव मटौर निवासी सतपाल से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। सुभाष नगर कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार से 25 बोतल देशी शराब, गांव कुराड़ निवासी शिल्लू से नई अनाज मंडी कैथल से 20 बोतल देसी शराब, खुराना रोड कैथल निवासी वेदप्रकाश से 16 बोतल देसी शराब, सुखा निवासी गांव मोहना से पूंडरी में छापा मारकर 8 बोतल देसी शराब, जूणा बाल्मीकि निवासी किठाना से 12 बोतल देसी शराब, गांव पाडला निवासी सतीश से 8 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। सीआईडी की छापेमारी टीम में पुलिस कर्मचारी मदन कुमार, वेद प्रकाश, गुरदयाल सिंह, गुरनाम सिंह, सुरेश कुमार, उद्य सिंह, अनिल कुमार, संदीप कुमार, मनोहर राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed