फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   christmas, santa cloz, gift, childrens, kaithal

सांता क्लॉज बनकर दिया शांति व खुशहाली का संदेश

Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
christmas, santa cloz, gift, childrens, kaithal
क्रिसमस डे धूम-धाम से मनाया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें  बच्चों ने शांति व भाईचारे संदेश दिया। स्कूल के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस गीत, कविता तथा भाषण के माध्यम से ईसामसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह प्रभु के एक अंश के रूप में जन्म लेकर उन्होंने मानवता को अमन और शांति का संदेश दिया था। संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी, उप-प्रधान संदीप छौत, सचिव कुलदीप गढ़ी व कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन



 हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल मे क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल मधु भल्ला ने बताया कि प्ले ग्रुप कक्षा से इनायत मेहता ने प्रथम, शनांया ने द्वितीय व अक्षिता पाखी ने हासिल किया। नर्सरी कक्षा से रूद्र प्रथम, अक्षिता द्वितीय, समायरा व इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर केजी से रमा प्रथम, हरमीत व गरगीत द्वितीय, नदिया व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



सांता ने बच्चों को बंाटी चाकलेट
 राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल मे क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी व केजी कक्षा के छात्र सांता क्लॉज बनकर स्कूल मे बच्चों को चाकलेट व गिफ्ट बांटते हुए दिखाई दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंडस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्रों ने कविता, गीत, लघु नाटिका के माध्यम से क्रिसमस का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या तनु पुनिया ने स्टाफ सदस्यों व छात्रों को क्रिसमस पर्व व नववर्ष की बधाई दी।


क्रिसमस आपसी सौहार्द का प्रतीक
डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांता क्लाज की वेशभूषा धारण कर एक-दूसरे को मिठाईयां वितरित कीं। कला विभाग से प्रवीण शर्मा व शशि शर्मा ने क्रिसमस-ट्री को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया हुआ था, जो कि सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।

 गांव संतोख माजरा में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से यीशु मसीह के जन्मदिन के बारे में दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। इस कार्यक्रम में भगवान यीशु मसीह के जन्मदिन को लेकर विदेशों से भी लोग यीशु मसीह के जन्मदिवस को मनाने के लिए यहां पहुुंचे हुए है।
 
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में क्रिसमस की पूर्व बेला और नववर्ष के आगमन पर विद्यार्थियों ने कला अध्यापक कुलदीप कसान के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर क्रिसमस और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रबंधक समिति के सह सदस्य सतबीर कसान, रवि कुमार जाखौली व सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।



निर्मल पब्लिक स्कूल कलायत में क्रिसमस व तुलसी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी सांता क्लॉज का रूप धारण किए हुए थे। तुलसी व क्रिसमस ट्री के पौधों को एक साथ रख कर पूरी सजावट की गई । इस त्यौहार पर स्कूल के मुख्य सलाहकार रविदत्त निर्मल, अरुण निर्मल, अंकुर निर्मल, रजनी खुराना, सोनिया, दीप्ती, नेहा, लीना, सुजाता भट्ट, ममता, शोभना, ऋचा, अनुराधा, वीना, रीना, कविता और पूजा इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed