{"_id":"62ae27127993cb1e8861f1cb","slug":"choudhary-will-be-decided-by-votes-today-kaithal-news-knl1119587155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों से आज होगा चौधर का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों से आज होगा चौधर का फैसला
विज्ञापन
35-कैथल। ईवीएम मशीन लेकर अपने बूथों पर रवाना होते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका व राजौंद में एक लाख 47 हजार 107 मतदाता रविवार को अपनी सरकार चुनेंगे। तीनों जगह पहली बार चेयरमैन पद के लिए सीधा मतदान होगा। साथ ही वार्डों में पार्षद चुनने के लिए अलग से वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने शनिवार को मतदान के लिए आवश्यक तैयारी को अंतिम रूप दिया। कैथल के आरकेएसडी कॉलेज से, चीका व राजौंद में भी सभी पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। ये रात को बूथों पर ही रुकेंगी। सुबह छह बजे मॉक पोल के साथ सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। तीनों जगह सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। उधर, डीसी ने शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
आरकेएसडी से पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई टीमें
कैथल। नगर परिषद कैथल के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि नगर परिषद कैथल में मतदान के लिए सभी 103 मतदान केंद्रों पर बिजली सप्लाई, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से दुरुस्त करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ पर एक प्लस चार व इससे कम संख्या वाले बूथ पर एक प्लस तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी रात को बूथ पर ही रहेंगे। उनके खाने-पीने की व्यवस्था बूथ पर ही की गई है।
कैथल शहर में 210 बेटियां पहली बार डालेंगी वोट
रविवार को हो रहे चुनाव में कैथल नगर परिषद में एक लाख छह हजार 298 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें से 380 लड़कें और 210 लड़कियां पहली बार वोट डालेंगी। पहली बार चेयरपर्सन पद के लिए सीधी वोटिंग होगी। डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने बताया कि कैथल में 103, चीका में 34 व राजौंद में 14 बूथ बनाए गए हैं। कैथल शहर में 31, चीका में 17 व राजौंद में 14 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वोटिंग के दौरान पहचानपत्र जरूरी
मतदान के लिए चुनाव आयोग से जारी पहचान पत्र साथ लाएं। अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह अपने साथ फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक व डाकघर की पासबुक, केंद्रीय कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारी एवं कंपनी में कार्य करने वाले कर्मियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा कार्ड, पेंशन धारक फोटोयुक्त पेंशन कार्ड, डीड या फोटोयुक्त रजिस्टरी, विकलांगता फोटो युक्त प्रमाण पत्र, आक्वर्स लाइसेंस, एक्स सर्विसमैन पहचान पत्र, हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट की फोटोयुक्त पहचान दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
सुबह छह बजे होगा मॉक पोल
मतदान की शुरुआत से पहले प्रात: छह बजे मॉक पोल होगा, जिसके लिए एजेंट को भी सूचना दी गई है। अगर कोई भी एजेंट निर्धारित समय सुबह 6 बजे नहीं पहुंचता है तो 10 मिनट इंतजार किया जाएगा। इसके बाद भी किसी एजेंट के नहीं आने पर मॉक पोल शुरू कर दिया जाए और किसी भी हाल में मॉक पोल को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले एजेंट शुरू हो चुके मॉक पोल में भाग ले सकते हैं। डीसी ने स्पष्ट किया कि एजेंट संबंधित बूथ का मतदाता होना जरूरी है। मतदान केंद्र में मोबाइल, कोडलेस व वायरलेस जैसे उपकरणों की अनुमति नहीं है।