{"_id":"67f03739761834fcc809ac6f","slug":"children-were-seen-riding-scooties-deputy-commissioner-sent-them-home-by-auto-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617261-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूटी चलाते दिखे बच्चे... उपायुक्त ने ऑटो करके उन्हें भिजवाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूटी चलाते दिखे बच्चे... उपायुक्त ने ऑटो करके उन्हें भिजवाया घर
Sat, 05 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय से कैंपस कार्यालय लौट रहीं उपायुक्त प्रीति को सेक्टर-19 में आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के दो बच्चे एक स्कूटी पर जाते दिखे। लापरवाही से गाड़ी चलाता देखकर उन्होंने बच्चों को रुकवाकर उनकी स्कूटी कैंपस कार्यालय में खड़ी करवा ली। इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों को ऑटो से घर भिजवाया।
इसके साथ ही माता-पिता और स्कूल प्रिंसिपल को बुलाकर सख्त हिदायत भी दी। स्कूल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
डीसी प्रीति ने कहा कि किसी भी स्कूल में नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल नहीं पहुंचेंगे। स्कूल संचालक सहित माता-पिता यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिर भी किसी स्कूल संचालक की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं यातायात पुलिस भी अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
डीसी ने कहा कि पहले भी ये निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे। बावजूद इसके अभिभावकों की लापरवाही से ऐसी घटनाएं जारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर स्कूल प्रिंसिपल निवेदिता ने बताया कि स्कूल ने पहले से सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर रखे हैं।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को फिर से हिदायत दी जाती है कि कोई भी नाबालिग बच्चा स्कूल में दोपहिया वाहन लेकर नहीं आएगा और जो बालिग विद्यार्थी स्कूल में दोपहिया वाहन लेकर आते हैं वे यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें।