फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children showed their skills in sports

Kaithal News: खेलकूद में बच्चों ने दिखाया हुनर

Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Children showed their skills in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट स्थित सैनी शिक्षण सोसाइटी की ओर से संचालित सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी रणबीर सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों में भाग लेने से जहां शरीर मजबूत होता है। वहीं, खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। खेलों में भाग लेकर विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करें। प्रतियोगिता के तहत बच्चों ने साइकिल रेस, 100 मीटर रेस, आलू रेस, रस्सा-कस्सी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को यहां पहुंचे अभिभावकों व मुख्य अतिथियों ने खूब सराहा। प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान डाॅ. सीबी सैनी, उपप्रधान संजीव सैनी, महासचिव राजेश सैनी, सह सचिव दिनेश सैनी, कोषाध्यक्ष हरीश सैनी, पूर्व प्रधान बीरभान सैनी, रामपाल सैनी, हुकम चंद सैनी, प्रवीण सैनी, विजय सैनी, फूल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed