फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children should upload selfies with family members

Kaithal News: परिजनों के साथ बच्चे सेल्फी करें अपलोड

Wed, 22 May 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Children should upload selfies with family members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नई पहल की गई है, जिसमें स्कूली बच्चों को जोड़ा है और उन्हें नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत बच्चों द्वारा इस बार अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10 हजार रुपये, पांच हजार रुपये और 2500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। डीसी प्रशांत पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी अपलोड करने के लिए https://www.ceoharyana.gov.in/ पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है, जोकि मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed