फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children preparing for competitive exams in the library

Kaithal News: पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चे

Tue, 13 Jun 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jun 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
Children preparing for competitive exams in the library
कैथल। बदलाव सोशल सोसायटी की ओर से चीनी मिल के पास एक पुस्तकालय स्थापित किया है। इसमें बच्चों के लिए निशुल्क डिजिटल क्लास शुरू हो गई है। यहां पर सरकारी स्कूल के बच्चों को जेई मेन की परीक्षा की तैयारी के अलावा बुनियाद के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की एनएमएसएस (नेशनल मेंनस कम मेरिट स्कॉलरशिप) की परीक्षा की तैयारी भी शुरू करवा दी है। जो बच्चे इस परीक्षा को पास करेंगे उनको हरियाणा सरकार की ओर से 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इस समय पुस्तकालय में 500 बच्चे डिजिटल क्लास व 100 बच्चे ऑफलाइन के जरिए पढ़ रहे हैं। सोसायटी के सदस्य मनोज पवार, अनिल सिरोही, गुरमेल सिंह, अशोक मेहरा, कुमारी पिंकी,देवेंद्र सिरोही ने बताया कि सोसायटी निरंतर 2016 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सोसायटी की ओर से अब तक पूरे प्रदेश में लगभग एक हजार लाइब्रेरी की स्थापना की जा चुकी है। वहीं कैथल जिले में सोसायटी की ओर से लगभग 120 लाइब्रेरी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जून 2021 में सोसायटी को डॉ. भीम राव आंबेडकर बहुआयामी इंस्टीट्यूट से जोड़ा जा रहा है। जिसका मुख्यालय कैथल में बनाया गया है। सोसायटी के सदस्य अनिल सिरोही ने बताया कि ने लाइब्रेरी में एक जून से सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जेई मेंस व नेशनल मेंस के पेपरों की तैयारी शुरू करवा दी है। कोई भी विद्यार्थी लाइब्रेरी में आकर किसी भी समय तैयारी कर सकता है।
विज्ञापन


ये हैं सुविधाएं युवाओं के पढ़ने के लिए-

लाइब्रेरी में एसी, वाईफाई, डिजिटल क्लास, पुस्तकें सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें लडक़े और लड़कियां दोनों अभ्यास के लिए आ सकते हैं। लाइब्रेरी में साहित्य, ऐतिहासिक, विज्ञान, सामाजिक, मैथमेटिक्स, ग्रंथ, वेद, गीता व अन्य धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्य मनोज बामणिया, डॉ. चंद्रभान, डॉ. रमेश सिरोही, सतीश गहलोत, प्रदीप कुमार, विक्रम, डॉ. भगवान दास, डॉ. नरेंद्र, सतीश प्रकाश चंद, धर्मवीर सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed