फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children enthralled by presenting cultural program

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मन मोहा

Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled by presenting cultural program
कैथल। हरियाणा कला परिषद तथा श्री नर नारायण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे स्टेशन के नजदीक कबीर बस्ती में सरकारी स्कूल में हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने सबका मन मोह लिा।
विज्ञापन


हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया। बच्चों ने तीज पर आधारित गीतों पर नृत्य किया। साथ ही झूला डालकर छोटी-छोटी लड़कियों को झुलाया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सोनू मचल, हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा तथा डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


श्री नर नारायण सेवा समिति ने सभी अतिथियों को शॉल, पुष्प, स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी सोनू मचल ने कहा कि ऐसे स्थानों पर जरूरतमंद बच्चों के बीच त्योहार मनाना और उन्हें मंच प्रदान करना सराहनीय कार्य है। तीज त्योहार परंपरा का हिस्सा है। हरियाणा प्रदेश में तीज का अलग ही महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कला परिषद अंबाला के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन करवाकर कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। हमारे जितने भी पारंपरिक त्योहार हैं, उन सबके बारे में नई पीढ़ी को बताने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने कहा कि तीज त्योहार हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। इन सबको संजोकर रखना हम सबका दायित्व है। श्री नर नारायण सेवा समिति विभिन्न 19 केंद्रों में करीब 700 से अधिक बच्चों को शिक्षा दे रही है, जो कि बहुत अच्छा कदम है। हम सभी को एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शांति देवी ने तीज के गीतों पर हरियाणवी संस्कृति के परिधान पहनकर झूमी इसके साथ ही बच्चे भी झूमने लगे।


इस अवसर पर राजेश गर्ग, नरेश बंसल, राजेश गोयल, अमित मित्तल, मनोज बंसल, सतीश मित्तल, सुशील गोयल, आरती डुड़ेजा, सुशील कुमार, लव शर्मा व अंजली राठी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed