{"_id":"668af937e39db203d70e77e6","slug":"children-did-various-activities-in-summer-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-118196-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समर कैंप में बच्चों ने की विभिन्न गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समर कैंप में बच्चों ने की विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में दिनांक एक जुलाई से चल रहे यूथ एंड ईको क्लब के तहत समर कैंप का समापन हुआ। गौरतलब है कि हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से इन क्लबों का गठन सभी प्राथमिक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में किया गया है।
सात दिवसीय ईको क्लब में क्लब इंचार्ज इंगलिश प्राध्यापक प्रकाश रवि गर्ग ने जानकारी दी कि कैंप में विभिन्न गतिविधियों को फिजिकल और डिजिटल दोनों ही तरीकों से करवाया गया।
कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों को नेचर वाक के तहत स्थानीय बाबा डेरा रूढ़पुरी ले जाया गया जहां पर विद्यार्थियों ने उद्यान में लगे विभिन्न पेड़ पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने स्कूल में किचन गार्डन को बनाने के बारे में सीखा। कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने ई वेस्ट बारे यह जानकारी ली कि कैसे हम ई वेस्ट को कम कर सकते हैं और हमें किस तरह से ई वेस्ट को उपयुक्त स्थान पर डिस्पोजल करें और किस तरह से उसका रीयूज करें। कैंप के चौथे दिन स्वच्छता अभियान बारे जागरूक अभियान चलाया। सूखा कचरा व गीला कचरा के लिए स्कूल और घर में टू-बिन सिस्टम को अपनाने बारे लोगों को अपने आसपास पड़ौस में प्रेरित किया।
विज्ञापन
पांचवें दिन सेव एनर्जी बारे जानकारी दी कि कैसे हम जब आवश्यकता ना हो तब बिजली के उपकरणों को बंद करके ना केवल अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं बल्कि साथ ही साथ बिजली खपत से पैदा होने वाली गर्मी को कम करके ग्लोबल वार्मिंग में कमी लाकर अपना अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। कैंप के छटे दिन विद्यार्थियों ने जल बचत बारे जोहड़ों तालाबों की उचित देखभाल और रखरखाव बारे ज्ञान प्राप्त किया।
इसके साथ रेनवाटर हार्वेस्टिंग को हम अपने घरों में कैसे कर सकते हैं। और रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लाभों बारे जानकारी प्राप्त की। कैंप के आखिरी दिन सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों बारे बारीकी से सीखा। और इसके साथ साथ जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मैडम सुनीता पुनिया ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह इस सात दिवसीय कैंप में ली गई नाना प्रकार की जानकारी को अपने जीवन में लागू करें और अपने समाज में इस उपयोगी और बहुमूल्य जानकारी को बांटे। इस अवसर पर सतबीर ढुल और आशा भी उपस्थित रही।