फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   children, celebrate, festival, kaithal

बच्चों ने सेलिब्रेट की दीपावली

Sat, 29 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 29 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
children, celebrate, festival, kaithal
स्कूल में दीये जलाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को जिले भर में दीपावली उत्सव की धूम रही। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर दीपावली पर्व मनाया गया। एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसएस सोसाइटी के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर किया। सरोजिनी नायडू पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम बंसल ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने दीपावली के विषय में भाषण व कविताएं सुनाई। इसके बाद छात्र मंडली ने एक नाटक के माध्यम से दीपावली पर होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखे रहित, केवल दीप जलाकर दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर दिवाली सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगी मोमबत्तियां व दीये सजाए। वहीं स्कूल के कमरों को रंग बिरंगी लड़ियां, गुबारों तथा बदनवारों के साथ सजाया। स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रांगण के साथ साथ अपनी अपनी कक्षाओं में भी सुंदर सुंदर रंगोलियां भी बनाई। इस अवसर पर राजरानी गर्ग, कुसुम लत्ता, नरेश गर्ग, जगदीश गुप्ता, हिमांशु गर्ग, ओमनाथ, योगिता गर्ग, सपना सिंगला, कुसुम लत्ता, एकता गर्ग, प्रवीन सैनी, कविता सैनी, सीमा सैनी, तृप्ता शर्मा, तम्मना कैरो, सुमन ठाकुर, आरती धीमान, रेखा रानी, स्वीटी, आशु बिंदलिश सहित सभी स्कूल सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


दिये जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश इकाई ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में दीपावली पर्व शहीदों को समर्पित किया। प्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर पर संगठन ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर केमिस्ट ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति की भावना देश के प्रति समर्पित होनी चाहिए। जिस प्रकार सेना के जवानों ने देश की रक्षा करते हुए स्वयं को बलिदान कर दिया, उसी को मद्देनजर रखते हुए हम लोगों को भी देश के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज की छात्र ईकाई के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गर्ग, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, युवा ईकाई अध्यक्ष अमित गर्ग, राजीव गर्ग, हिमांशु गोयल, योगेश गोयल, अमित चौधरी, मोहित गर्ग, रजत सिंगला, अरचीत गुप्ता, गगन बंसल, रजत गर्ग, तरुण मंगला मौजूद रहे।  
विज्ञापन


मंदबुद्धि बच्चों ने बनाया दीपावली का सामान
सेवा संघ संस्था द्वारा संचालित चेतना मंदबुद्धि विद्यालय के बच्चों ने सेवा संघ सेवा सदन में अपने द्वारा बनाए गए दीपावली के सामान को बिक्री के लिए सजाया। नगरवासियों ने इन बच्चों द्वारा बनाए गए दीयो, शुगुन के लिफाफों व लडिय़ों की जमकर खरीद की। इन मूकबधिर बच्चों के इस प्रयास की जमकर सराहना की। संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा के मार्गदर्शन में यह विद्यालय विशेष रूप से प्रशिक्षित कृष्णा भारती द्वारा पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है और हर वर्ष इसमें अपनी अलग पद्धति से तालीम लेने वाले बच्चे अपनी सोच समझ से दीपावली का सामान तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली मेले में चखा व्यंजनों का स्वाद
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में दीवाली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। दीवाली के उपलक्ष्य में विद्यालय में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय को मोमबत्तियों व दीपों से सजाया गया। मेले का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विभिन्न दिलचस्प गेम्स स्टाल और खाने की स्टाल थी। खाने की स्टाल में बच्चों ने खुद के द्वारा बनाये गए गोलगप्पे, सैंडविच, भेल-पूरी, हॉट डॉग प्रस्तुत किये। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सभी गेम्स और खाद्य वस्तुओं का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी के लिए डीजे पार्टी का प्रबंध भी किया गया। बच्चों ने अपने नृत्य द्वारा सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर भारत गर्ग, कविता भटनागर, अंजू शर्मा, किरण पाहुजा, नीना धीमान, कल्पना भटनागर, नीतू बंसल, माधवी हंस, रीतू गर्ग, रचना धीमान, गरिमा गर्ग, सोनिया वर्मा, ममता मेहंदीरत्ता, नीतू सिंगला, ज्योति दुआ, ममता सचदेवा, नैन्सी शर्मा, साक्षी कंसल, पिंकी नैन स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे ।


कक्ष सज्जा कार्यक्रम का आयोजन
जाट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में समूचे स्कूल परिसर में कक्षा कक्ष सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 100 से अधिक कमरों को अपने द्वारा तैयार किए गए सामान से सजाया। प्रिंसिपल फूल सिंह मान व गर्ल्स विंग प्रभारी सुदेश ढुल ने अध्यापकों के साथ इन सभी कक्षाओं का मुआयना किया और बच्चों द्वारा की गई मेहनत को साधुवाद देते हुए उन्हें इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की सीख भी दी। प्रिंसिपल ने इस मौके पर बच्चों का आह्वान किया कि वे इस दीपावली को प्रदूषण मुक्त मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली सबके लिए शुभ हो और सभी के परिवारों में समृद्धि और खुशहाली का उजाला फैले इस भाव से सभी बच्चे व उनके अभिभावक तथा अध्यापक वर्ग अपने-अपने घरों में दीप मालाएं जलाकर दीपावली मनाएं। संस्था के प्रधान रणवीर ढुल फौजी व पदाधिकारियों ने संस्थान के सभी प्राचार्यों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान ने अपने शुभकामना संदेश में सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed