{"_id":"69b5aad7f7664415950f6bee","slug":"child-welfare-committee-inspected-the-facilities-of-the-ashram-kaithal-news-c-245-1-kht1002-146376-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाल कल्याण समिति ने जांचीं आश्रम की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाल कल्याण समिति ने जांचीं आश्रम की सुविधाएं
Sun, 15 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला बाल कल्याण समिति ने शनिवार को कोठी गेट स्थित श्री सनातन धर्म सभा के बाल उपवन आश्रम का विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी के रूप में दौरा किया। टीम ने आश्रम में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल, सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, गुरदेव, पुष्पा रानी और रितू सिंगला उपस्थित रहे।
चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बच्चों का पालन-पोषण पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि बचपन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए बच्चों को संतुलित पोषण के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। अग्रवाल ने बाल संरक्षण के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि असहाय और अनाथ बच्चों की सेवा करना समाज का नैतिक दायित्व है और इसमें हर व्यक्ति को योगदान देना चाहिए।
श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग ने बताया कि एजेंसी में समाज द्वारा परित्यक्त बच्चों को आश्रय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केवल कैथल ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से ठुकराए गए नवजात शिशुओं को भी यहां संरक्षण दिया जाता है। बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग के नियमों के अनुसार मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से गोद भी दिया जाता है। अब तक लगभग 90 बच्चों को जरूरतमंद परिवारों को गोद दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभा द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम के माध्यम से वृद्धजनों को भी आश्रय देकर उनकी सेवा की जा रही है। इस अवसर पर नरेश कुमार, सुरेश कुमार और कंचन मदान सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान समिति ने आश्रम में बच्चों और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि बच्चों के संरक्षण और कल्याण में किसी प्रकार की कमी न रहे।