{"_id":"5ded6d7b8ebc3e1be97ceb05","slug":"child-thief-crime-police-kaithal-news-knl14501190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के ढाई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो बनाई आश्रम से बच्चा चोरी करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के ढाई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो बनाई आश्रम से बच्चा चोरी करने की योजना
विज्ञापन
1-कैथल। बाल उपवन आश्रम से अपह्त एक वर्ष 6 माह के मासुम बच्चा वारदात के 18 घंटे बाद पुलिस द्वारा बरामद ?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी चौक स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पास बने बाल आश्रम से शनिवार को चोरी किए बच्चे के साथ आरोपी ने सिटी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक से बच्चे को लेकर अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया और सब कुछ ठीक-ठाक पाए जाने पर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। बच्चा चुराने वाले युवक के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसपी विरेंद्र विज ने सिटी थाना में पत्रकार वार्ता की और मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस व परिजनों के प्रयास के साथ-साथ मीडिया की भी बच्चे को बरामद करवाने में अहम भूमिका रही, क्योंकि आरोपी युवक सुबह अखबार में छपी फोटो देखकर घबरा गया और उसने समर्पण करने का निर्णय लिया। इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ प्रदीप कुमार की टीम के साथ-साथ पुलिस की अन्य टीमें भी शनिवार शाम से ही बच्चे की तलाश में जुटी थी और आसपास में लगे कैमरों को खंगाल रही थी।
सिटी थाना में पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने बताया कि आरोपी युवक गांव डोहर निवासी विकास की शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। जो अब बलराज नगर में किराये के मकान में रहता है। शादी के बाद इतना समय बीतने के बाद भी जब उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो परिवार के ही कुछ लोग उसे इस बात को लेकर फटकारने लगे। इस पर युवक ने आश्रम से बच्चा गोद लेने की योजना बनाई। आश्रम से पता चला कि बच्चा गोद देने की प्रक्रिया काफी लंबी है तो उसने बच्चे को वहां से चोरी करने का प्लान बनाया। ऐसा करते हुए उसने शनिवार को शाम के समय आश्रम में खेल रहे बच्चे को चोरी कर लिया। यह बच्चा आश्रम का न होकर वहां काम करने वाली महिला कुक का बेटा पाया गया।
इस कारण किया आत्मसमर्पण
एसपी ने बताया कि आरोपी ने रातभर बच्चे को अपने किराये के घर पर बलराज नगर में रखा। सुबह जब वह बाल कटवाने के लिए नाई के पास गया तो वहां उसने अखबार में छपी चोरी की घटना और उसकी फोटो देखी। इसके अलावा आरोपी को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बारे में भी पता चला। इस पर आरोपी ने थाना में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी पांच दिसंबर को भी इसी आश्रम में बच्चा गोद लेने की मंशा से आया था। बच्चा गोद लेने की लंबी प्रक्रिया की जानकारी मिलने के बाद उसने दो दिन बाद सात दिसंबर की शाम को बाल उपवन से बच्चे का अपहरण करके बाईक पर फरार हो गया था।
विज्ञापन
सभा ने किया एसपी व सिटी थाना प्रभारी प्रदीप का सम्मान
एक ओर जहां बच्चा मिलने पर परिजनों ने एसपी व सिटी एसएचओ सहित पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं श्री सनातन धर्म सभा, वृद्ध एवं बाल उपवन आश्रम कैथल मंदिर में एसपी विरेंद्र विज व थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सराहनीय कार्य के लिए विषेश सम्मान दिया गया। उन्हें फूलमालाएं पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग, पवन गर्ग, नरेश गर्ग, चंद्रप्रकाश गोयल, धर्मवीर कैमिस्ट, प्रेम सिंगला, बालमुकंद गर्ग, अनिल कुमार, सुभाष गोयल ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
युवक के कब्जे से अबोध बच्चे को बरामद कर वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी व थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को ने कहा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की बदौलत मामले को सुलझाने में काफी सहायता मिली। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मकानों, दुकानों, वाणिज्यिक व सार्वजनिक संस्थानों पर रात के समय भी बेहतर कार्य करने वाले अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों का अधिकाधिक प्रयोग करें। इससे अपराध ग्राफ में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
नप कर्मचारी यूनियन ने किया एसपी व एसएचओ का किया सम्मान
नगर परिषद कैथल कर्मचारी यूनियन के प्रधान महिंद्र बिड़लान व वाल्मीकि समाज के गण्यमान्य लोगों ने एसपी विरेंद्र विज व थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार का धन्यवाद कर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। प्रधान महिंद्र बिड़लान ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर वाल्मीकि समाज की तरफ से कुलदीप बागड़ी, विक्की टांक, गोकल चौहान, रामपाल, शिवचरण मौजूद थे।