{"_id":"5d6eb29b8ebc3e017941db05","slug":"child-murder-kaithal-news-rtk515781029","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी पर लगाया 10 दिन की पोती की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी पर लगाया 10 दिन की पोती की हत्या का आरोप
विज्ञापन
गांव कवारतन में श्मशान घाट से बच्ची के शव को निकालते हुए
- फोटो : Kaithal
दादी पर लगाया 10 दिन की पोती की हत्या का आरोप
पुलिस ने श्मशान घाट से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया
बच्ची की मां की शिकायत पर बच्ची के पिता सहित तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज
फोटो संख्या-46
माईसिटी रिपोर्टर
कैथल। गांव कुल्तारण में संदिग्ध हालात में हुई दस दिन की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता, दादी सहित ताऊ के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। मृतक नवजात की मां की शिकायत पर पुलिस ने श्मशान घाट से मासूम बच्ची का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
दस दिन की नाबालिग बच्ची की मां सोनिया ने बताया कि सोमवार को सास बिमला उसकी दस दिन की बच्ची को नहाने का बहाना बनाकर ले गई थी। जब वह बच्ची को लाई तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को श्मशान घाट पर चुपचाप दफना आए। मंगलवार को सोनिया ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर कंवर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी गांव में पहुंचे। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को गांव में भेजा। इसके बाद गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में बच्ची के शव को गांव के श्मशान घाट से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
एसएचओ कंवर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दादी बिमला देवी, पति सोनू व जेठ के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद मौत के असली कारणों की जानकारी मिल सकेगी। परिवार में विवाद भी चल रहा है। जांच के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
परिवार में चल रहा है विवाद:-उधर, गांव से मिली जानकारी के अनुसार मृतका बच्ची इस दंपती की पहली ही संतान थी। बताया जा रहा है कि विवाहिता व उसकी ससुराल के परिवार में अनबन भी चल रही है।