{"_id":"674cca42825d5052c1007534","slug":"chief-minister-looked-happy-with-the-crowd-women-also-came-in-large-numbers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531208-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भीड़ से गदगद दिखे मुख्यमंत्री, महिलाएं भी खूब आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भीड़ से गदगद दिखे मुख्यमंत्री, महिलाएं भी खूब आईं
Mon, 02 Dec 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चंदाना गेट स्थित गैबी साहब मैदान में महाराजा शूरसैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों की संख्या से गदगद नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी कई बार तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी काफी अच्छी भागीदारी रही।
जिला प्रशासन महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह में लोगों के प्रवेश द्वार से लेकर उनके बैठने तक की व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त नजर आई। वहीं, हजारों की संख्या में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। लोग जिला प्रशासन सहित समाज के स्वयं सेवी लोगों द्वारा की गई इस व्यवस्था से खुश नजर आए और आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामजी सैनी, कर्मवीर सैनी, मुकेश, सचिन, जस्सी, निशांत सहित भारी संख्या में युवाओं ने पेयजल, चाय व खाने की व्यवस्था संभाली।
कलाकारों ने बांधा समां ः महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी खूब वाहावाही लूटी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने बांधा समां। कार्यक्रम में अमित सैनी रोहतकिया, अन्नू हरियाणवी, अभी सैनी, विकास सातरोड़ व सुभी सैनी, सुमित सैनी व अन्य कलाकारों ने समां बांध दिया।
मुख्यमंत्री का दिखा अलग अंदाज, फकीरचंद को किया सम्मानित-सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए 50 लाख रुपये दान दे चुके कैथल निवासी फकीर चंद को भोजन के दौरान विशेष रूप से बुलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। फकीर चंद दुकानों से गत्ता इकट्ठा करके बेचता है। उससे जो राशि एकत्रित होती है, उसे समाज सेवा पर खर्च करता है।
फकीर चंद ने कहा कि उन्होंने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों का भी इतना मान-सम्मान करता है। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व मंत्री कमेलश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ आदि भी मौजूद रहे।
जाट धर्मशाला सभा ने किया सीएम का अभिनंदन
कैथल। महाराजा शूरसैनी जयंती के लिए कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जाट धर्मशाला सभा ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा देकर अभिनंदन किया। दरअसल खनौरी रोड के निकट स्थित जाट धर्मशाला के सामने हैलीपैड बनाया गया था। जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए जाट धर्मशाला में विशेष कक्ष बनाया गया था। मुख्यमंत्री विशेष कक्ष में कुछ देर के लिए रूके थे, जहां धर्मशाला सभा सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभा प्रधान रोशन लाल पाड़ला व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश संधू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद