फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chief Engineer inspected the drainage and STP systems

Kaithal News: मुख्य अभियंता ने जल निकासी और एसटीपी प्रणालियों का किया निरीक्षण

Wed, 21 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected the drainage and STP systems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्यालय से पहुंचे मुख्य अभियंता राजीव बातिश ने शहर में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्रमुख जल निकासी व सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का तकनीकी निरीक्षण किया। यह दौरा विभाग की ओर से शुरू किए गए फ्लड प्रीपेयर इंस्पेक्शन ड्राइव का हिस्सा था। इसका उद्देश्य मानसून से पहले सभी महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की कार्यक्षमता सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान राजीव बातिश ने पंपिंग क्षमताओं, ग्रेविटी फ्लो सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर चैनलों की सफाई, रिटेंशन वॉल्स की स्थिति, इलेक्ट्रो-मैकैनिकल उपकरणों की कार्यशीलता और जनरेटर बैकअप व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन


यहां किया निरीक्षण ः-

n
अमीन ट्रेन डिस्पोजल

n
मंडी डिस्पोजल स्टेशन

फ्रांसवाला रोड डिस्पोजल

n
मानस रोड डिस्पोजल

n
मानस रोड स्थित 10 एएलएडी क्षमता का एमबीबीआर आधारित एसटीपी

n
पार्क रोड डिस्पोजल

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम : मुख्य अभियंता ने कैथल नगर में एक समर्पित बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए, जो रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, फील्ड टीमों के बीच समन्वय और नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र निवारण में मदद करेगा। राजीव बातिश ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी डिस्पोजल पॉइंट्स पर जनरेटर सेट कार्यशील स्थिति में हों, मोटर-पंप इकाइयों की समय पर सर्विसिंग हो तथा आपात स्थिति में वैकल्पिक पंपिंग की व्यवस्था उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कृष्ण कुमार गिल (अधीक्षक अभियंता), विकास बालियान (कार्यकारी अभियंता), गोपाल वेद, दीपक

कुमार, आकाश सैनी, और राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विशेषताओं को सराहा

कैथल। मानस रोड स्थित एसटीपी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए राजीव बातिश ने मूविंग बेड बायोफिल्म रिएक्टर आधारित इस तकनीक की विशेषताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली अधिक प्रवाह को प्रोसेस करने में सक्षम है और मानसून के दौरान आने वाले सीवरेज लोड को प्रभावी ढंग से संभाल सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एरेशन सिस्टम और स्लज रिटेंशन टाइम की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed