फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhoti Kashi will resonate with Shiva mantras for seven days

सात दिन तक शिव मंत्रों से गूंजेगी छोटी काशी की धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Kashi will resonate with Shiva mantras for seven days
कैथल। आगामी 23 फरवरी से एक मार्च तक छोटी काशी के राम से प्रसिद्ध कैथल शहर भगवान शिव के मंत्रों से गूंजेगा। महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्थापित करवाए गए ग्यारह रुद्रों वाले श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में सात दिन तक महारुद्र यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। लोक कल्याण के निमित्त करवाए जा रहे यज्ञ में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों के गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन नौ वेदियों पर हवन होंगे। एक समय में एक वेदी पर चार ब्राह्मण पूजा करवाएंगे जिनमें एक यजमान घी और शेष तीन यजमान हवन सामग्री से आहुति डालेंगे। यज्ञ के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

हवन में 101 टीन देशी घी का प्रयोग किया जाएगा। एक टीन में 15 किलो घी होता है। इस तरह 1515 किलो घी और 40 मण (1600 किलो) हवन सामग्री का उपयोग यज्ञ में किया जाएगा।
विज्ञापन

यज्ञ के लिए नौ वेदियों की भव्य यज्ञशाला बनाई गई है। साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद महाराज के लिए अलग से बांस की कुटिया बनाई गई है। इसे बनाने के लिए राजस्थान से 21 कारीगर बुलाए गए थे जो इसे तैयार करके जा चुके हैं। ये जानकारियां श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा के प्रधान, महासचिव डॉ. राजेश गोयल, पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी ने मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी। इस मौके पर उनके साथ घनश्यामदास मित्तल, तुलसीदास सचदेवा, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गोयल, सतनारायण मित्तल, रामकुमार गुप्ता, अशोक सैनी, इंद्रजीत सरदाना, भगतराम सैनी, वीरभान जैन, रमेश गर्ग, डा. मुकेश अग्रवाल, सुनील कुमार चुघ, सुरेश मित्तल, कृष्ण बत्तरा, राजकुमार गर्ग, सुभाष सैनी, लविश मित्तल, विजय मित्तल, पंकज मित्तल, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed