{"_id":"63a36190d2699872956ecbcb","slug":"cheeka-will-remain-closed-tomorrow-in-protest-against-dilapidated-roads-kaithal-news-knl1313171140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जर्जर सड़कों के विरोध में कल चीका रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जर्जर सड़कों के विरोध में कल चीका रहेगा बंद
विज्ञापन
43-गुहला चीका। जर्जर सड़कों को लेकर सातवें दिन की भूख हड़ताल पर बैठे मंच के सदस्य।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। जर्जर सड़कों के विरोध में संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच का आंदोलन तेज हो गया है। वीरवार को जहां बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड का एलान किया है वही शुक्रवार को पूरा चीका शहर बंद रखने का एलान किया गया है। सुरक्षा मंच के सदस्यों का दावा है कि दुकानों से लेकर निजी स्कूल तक सभी बंद रहेंगे। दूसरी ओर बार एसोसिएशन के समर्थन देने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
उधर, विरोध के सातवें दिन बुधवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर जय भगवान शर्मा, पूर्व सरपंच बल्ली थेह बुटाना, गुरमीत सिंह नीटू, पूर्व पार्षद कमल चौधरी व अंग्रेज धालीवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन पर बैठे सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते सरकार गुहला की सड़कों की तरफ ध्यान देती तो उन्हें अनशन पर न बैठना पड़ता। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दावा किया कि गुहला की जर्जर सड़कों को लेकर चलाए जा रहे उनके आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है।
दूसरी ओर प्रशासन ने पहल करते हुए सदस्यों को बातचीत का न्योता भेजा। इसके बाद मंच की बातचीत कमेटी ने प्रशासन की तरफ से आए गुहला एसडीएम, नायब तहसीलदार व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बातचीत की। एसडीएम गुहला ने मंच के सदस्य को आश्वासन दिया कि पांच फरवरी तक भागल, कैथल व खरका रोड पर काम शुरू हो जाएगा। मंच के वरिष्ठ सदस्य राज पाल राणा ने बताया कि मंच की कोर कमेटी के सदस्य इस बात पर अडिग है कि जब तक सड़कें नही बन जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। 23 दिसंबर के प्रस्तावित बंद को लेकर मंच के सदस्यो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंच के प्रवक्ता जीवन सिंह नैन ने दावा किया कि शहर बंद के दौरान निजी स्कूलों के साथ साथ केमिस्ट शॉप भी बंद रहेगी।