{"_id":"66259f5ab381bb5ef6061024","slug":"cheating-of-rs-3770-lakh-from-hospital-operator-kaithal-news-c-18-1-knl1004-373456-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अस्पताल संचालक से 37.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अस्पताल संचालक से 37.70 लाख की ठगी
Mon, 22 Apr 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के एक अस्पताल संचालक को शेयर मार्केट में निवेश कर उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब 38 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। इस मामले में साइबर थाना ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना में दी शिकायत में करनाल रोड स्थित कृष्णा अस्पताल के संचालक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। उसमें शेयर मार्केट के बारे में कुछ टिप्स दिए गए थे और वहीं पर एक वाट्सएप का लिंक दिया हुआ था। जब उस लिंक पर क्लिक किया तो एक व्हाट्सएप ग्रुप से उनका मोबाइल नंबर जुड़ गया। उस ग्रुप में उन्हें शेयर मार्केट की जानकारी दी जाती थी और बताया जाता था कि यदि ग्रुप पर बताए गए शेयर से किसी को नुकसान होता है तो पूरा पैसा कंपनी द्वारा वापस कर दिया जाएगा और लाभ हुआ तो कंपनी को उसका 20 प्रतिशत देना होगा।
वाट्सएप यूजर एक लिंक दिया। इसके बाद फोन करने वाले उसका आधार कार्ड मांगा और वेबसाइट पर पासवर्ड बनाने के लिए कहा। तब वेबसाइट पर वर्चुअल अकाउंट खुल गया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए बताया। वेबसाइट पर जाकर ही उसे ये शेयर खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन
आरोपी के बताए अनुसार 16 जनवरी को उसके बैंक खाते में से अलग-अलग समय पर 36 लाख 70 हजार रुपये वाट्सएप यूजर द्वारा बताए गए अलग-अलग खाता संख्या में भेज दिए। इसके बाद वर्चुअल वॉलेट में 56 लाख 74 हजार एक रुपये की प्रॉफिट हुई राशि आ गई। जब उसने इसे अपने वर्चुअल वॉलेट से खाता में ट्रांसफर करने की कोशिश की तो राशि ट्रांसफर नहीं हुई। इसके बाद उसे शक हुआ की उसके साथ ठगी हुई है।
उसने बताया कि एक साजिश के तहत उसके साथ 36 लाख 70 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साइबर थाना के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के अनुसार अज्ञात के खिलाफ 36 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।