फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheating of five lakhs in the name of getting job in police, case against former MLA

Kaithal News: पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, पूर्व विधायक के खिलाफ केस

Mon, 06 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Cheating of five lakhs in the name of getting job in police, case against former MLA
कैथल। शहर के गांव ग्योंग निवासी युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में कैथल सदर थाना पुलिस ने गुहला के पूर्व विधायक सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथल सदर थाना में दी शिकायत में ग्योंग निवासी जिले सिंह ने बताया कि वह अपने पोते शिवचरण की नौकरी लगवाना चाहते थे। इसे लेकर वह गुहला के पूर्व विधायक फूल सिंह से मिले। फूल सिंह ने उनको कहा था कि वह उसके पोते शिवचरण की हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। उसने 21 अगस्त 2021 को आरोपी फूल सिंह और उसके दो बेटों को गांव ग्योंग में बुलाकर दो लाख रुपये नकद दिए थे। तीन दिन बाद बकाया के तीन लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी उसके पोते को नौकरी पर नहीं लगाया गया। फिर उसने आरोपित से पांच लाख रुपये वापस मांगे तो उसने कई बार समय मांगा, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद भी वह पंचायत लेकर आरोपित के घर गए लेकिन पैसे वापस नही किए। उल्टा उसके परिवार को बदमाशों से उठवाने की धमकी दे दी। बता दें कि पूर्व विधायक पर इससे पूर्व भी पैसों के लेन देन को लेकर केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन-
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस की जांच में असल सच्चाई सामने आ जाएगी। वे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी से भी बातचीत करेंगे।
फूल सिंह खेड़ी, पूर्व विधायक, गुहला।
वर्जन-
गांव ग्योंग के जिले सिंह की शिकायत पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेडी और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रोहताश कुमार, थाना सदर प्रभारी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed