{"_id":"6767118c6d8f6d383509f7f4","slug":"cheating-in-the-name-of-job-in-bank-accused-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-544437-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैंक में नौकरी के नाम पर ठगी, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैंक में नौकरी के नाम पर ठगी, आरोपी काबू
Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव लातूर जिला उन्नाव यूपी निवासी आशु बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव दाबा निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत के अनुसार आठ मई को उसकी बेटी हर्षदीप के नंबर पर एक फोन आया था। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे किसी भी बैंक में नौकरी लगवा देगा।
आरोपी की बातों में आकर उसने पांच हजार रुपये गूगल पे कर दिए। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और 20 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। यह राशि भी उसने आरोपी के खाते में जमा करवा दी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीसरी बार 10 हजार रुपये मांगने लगा तो उसे शक हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। उसने 10 हजार रुपये की राशि जमा नहीं करवाई। आरोपी को 25 हजार रुपये देने के बाद भी उसे बैंक में नौकरी को लेकर कोई बात नहीं की गई।
इसके बाद जब उसने आरोपी से 25 हजार रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।