{"_id":"6a9874bce9357bec1b081639","slug":"cheated-rs-68994-from-youth-by-giving-him-a-mobile-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154565-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह की जगह एक मोबाइल देकर युवक से 68,994 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह की जगह एक मोबाइल देकर युवक से 68,994 रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। ऑनलाइन मोबाइल फोन मंगवाने वाले एक दुकानदार से अज्ञात ठगों ने 68,994 रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार डिलीवरी के समय उसे केवल एक मोबाइल फोन मिला, जबकि ऑर्डर छह मोबाइल का किया था। आरोप है कि प्राप्त मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी ऑर्डर किए गए फोन से अलग है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी अनुज ने बताया कि भगत सिंह चौक पर उसकी सुनील कम्यूनिकेशन नाम से दुकान है। उसने 29 अप्रैल को रिलायंस डिजिटल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 4-64 जीबी मॉडल के छह मोबाइल फोन दुकान के पते पर ऑर्डर किए थे। इसके लिए उसके भाई के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 3 मई को डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय एक मोबाइल फोन लेकर दुकान पर पहुंचा और उससे ओटीपी प्राप्त कर लिया। वहीं उसने डिलीवरी की जांच किए बिना ही ओटीपी बता दिया। बाद में जब मोबाइल और ऑर्डर की जांच की गई तो पता चला कि छह मोबाइल फोन के स्थान पर केवल एक फोन मिला है। साथ ही प्राप्त मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी ऑर्डर किए गए छह मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से अलग पाया गया।
विज्ञापन
कंपनियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
शिकायतकर्ता अनुज ने बताया कि उसने उसी दिन डिलीवरी कंपनी और रिलायंस डिजिटल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराई थी। कूरियर कंपनी और डिलीवरी ब्वॉय ने मिलकर किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल देकर उसके ऑर्डर का ओटीपी प्राप्त कर लिया। उससे छह मोबाइल फोन की कीमत 68,994 रुपये ली गई।
साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
साइबर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिलायंस डिजिटल, डिलीवरी कूरियर कंपनी और डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।