फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan meets to decide outline of work demand campaign

Kaithal News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में काम मांगो अभियान की रूपरेखा तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan meets to decide outline of work demand campaign
कैथल। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (हरियाणा) की राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को कैथल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, ग्रामीण स्वायत्तता की रक्षा करने और किसानों व मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और मजदूरों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए काम मांगो अभियान का चार चरणों वाला प्रोटोकॉल भी जारी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर ने कहा कि पंचायत भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक रीढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों के अधिकार सीमित करने और मनरेगा के बजट में कटौती से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक का आयोजन संगठन के कैथल जिला अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा ने किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर ने की। इस दौरान हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्याम पुरोहित की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण भारत के सशक्तीकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश भट्ट, संजीव शर्मा नौच, विनोद शर्मा दयोहरा, प्रवीण शर्मा दयोहरा, मास्टर हरिओम शर्मा, सुरेश शर्मा, बलजीत दुहन, वकील सैन, अनूप श्योकंद, प्रमोद शर्मा और राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed