फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of three lakh rupees in the name of sending it to Portugal

Kaithal News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Thu, 14 Mar 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated of three lakh rupees in the name of sending it to Portugal
कैथल। युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर एक आरोपी ने तीन लाख 16 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सजूमा निवासी अनीता देवी ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह अपने बेटे विशाल को रोजगार के लिए पुर्तगाल भेजना चाहती थी। उसकी फेसबुक के माध्यम से मिलन बुहा नामक व्यक्ति से जान-पहचान हो गई। आरोपी ने कहा कि वह लोगों को विदेश में भेजने का काम करता है और उन्हें विदेश में काम भी दिलवाता है। एक दिन आरोपी उनके घर आया और उसके साथ बातचीत हुई तो आरोपी ने विशाल को पुर्तगाल में भेजने के लिए छह लाख रुपये मांगे। उन्होंने अलग-अलग समय में आरोपी को तीन लाख 16 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उसके लडक़े को बाहर भेजने का दो महीने का समय दिया, लेकिन निश्चित अवधि में लडक़े को विदेश नहीं भेजा है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। संवाद




ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ तीन लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed