फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheated of Rs 28 lakh in the name of sending it to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 28 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 28 lakh in the name of sending it to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सुल्तानिया करतारपुर गांव निवासी एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने करीब 28 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी कमलजीत सिंह पेलिया ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसकी एक व्हाट्सएप नंबर पर दिल्ली निवासी अशोक कुमार नामक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। आरोपी ने उसे कहा कि वह कनाडा में रहता है और कंपनियों के साथ मिलकर वर्क वीजा लगवाता है। आरोपी ने उसे भी 30 लाख रुपये में कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। उसने अपने परिवार से बातचीत की और विदेश जाने का सहमत हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये लेता रहा। आरोपी ने जनकपुरी नई दिल्ली निवासी सुमित व भुज गुजरात निवासी महक प्रवीन भाई जैठी के साथ मिलकर उससे कुल 27 लाख 99 हजार रुपये अलग-अलग समय में हड़प लिए। बाद में आरोपियों ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही उसके रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ये सभी आरोपी एक गिरोह के रूप में युवाओं से ठगी कर रहे हैं। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed