{"_id":"679e704b56bfaf55c606e8a7","slug":"cheated-more-than-five-lakh-people-by-luring-them-to-earn-profit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572482-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुनाफा कमाने का लालच दे पांच लाख से ज्यादा ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुनाफा कमाने का लालच दे पांच लाख से ज्यादा ठगे
Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के अमरगढ़ कॉलोनी निवासी एक युवती को टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का लालच देकर पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला आया है। इस मामले में युवती ने साइबर थाना की पुलिस को शिकायत दी है। इस युवती को अज्ञात ठगों ने पहले इंस्टाग्राम ग्रुप में जोड़ दिया और टास्क पर रुपये लगवाकर ठगी की।
साइबर थाना में दी गई शिकायत में अमरगढ़ गामड़ी निवासी ओशिन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। इसमें कहा कि अगर आप पैसे कमाना चाहते हो तो हम आपको टास्क देंगे और आपको उन्हें पूरा करने के बाद स्क्रीनशॉट हमारे पास भेजने होंगे। उसके बदले आपको रुपये मिलेंगे। इस तरह आप हर रोज तीन से चार हजार रुपये कमा सकेंगी।
फिर उन्होंने उसके पास कुछ टास्क भेजे और उसने वे पूरे कर लिए। फिर उन्होंने कहा कि यदि आप ज्यादा रुपये कमाना चाहते हो तो टेलीग्राम ग्रुप पर आ जाओ। आरोपियों ने उसके पास एक लिंक भेज दिया।
विज्ञापन
वह ग्रुप में जुड़ गई और सारी डिटेल लिंक पर भर दी। इस पर उसके खाते में 150 रुपये आ गए। उसे दूसरे ग्रुप में जोड़ दिया और खाते में 10 हजार 500 रुपये भेज दिए। फिर उन्होंने उसे लालच दिया कि ज्यादा रुपये कमाना चाहते हो तो आपको पहले टास्क में रुपये लगाने होंगे।
इस प्रकार अलग-अलग बहाने बनाकर आरोपियों ने उससे विभिन्न बैंक खातों से पांच लाख 12 हजार 700 रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने न तो
उसके लगाए हुए रुपए वापस किए और न ही उसको मुनाफे में दिखाए गए करीब एक करोड़ रुपए दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।