{"_id":"6123ef688ebc3ec63542df11","slug":"charge-of-two-out-of-three-blocks-was-snatched-from-bdpo-surendra-sharma-kaithal-news-knl80857537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा से तीन में से दो ब्लॉकों का चार्ज छीना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा से तीन में से दो ब्लॉकों का चार्ज छीना गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा गदला ग्राम पंचायत के खाते से 14.32 लाख रुपये के अग्रिम भुगतान के बाद विवादों में आए जिले के सात में से तीन ब्लॉकों का चार्ज संभाल रहे बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा(सेवानिवृत्त) पर आखिर गाज गिर ही गई। उनके पास तीन में से दो ब्लॉकों का चार्ज वापस ले लिया गया है। अब उनके पास पूंडरी ब्लॉक का चार्ज रह गया है। ढांड ब्लॉक का चार्ज लेकर बीडीपीओ फूल सिंह और कैथल ब्लॉक का चार्ज बीडीपीओ रोजी को दिया गया है।
विदित रहे कि गांव डेरा गदला में सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह ने बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ, जेई और सचिव पर पंचायत खाते से बिना काम करवाए 14.32 लाख रुपये एडवांस में भुगतान कर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। डीसी प्रदीप दहिया द्वारा गठित एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने भी इस भुगतान में अनियमितताएं बताई थीं, जबकि संबंधित अधिकारी बीडीपीओ का कहना था कि इसमें से दो काम हो गए थे। लेकिन स्टेडियम में काम के लिए गए फर्म के ठेकेदार को लौटा दिया गया था। बाद में इस फर्म संचालक ने 12 लाख 87 हजार रुपये की राशि वापस पंचायत के खाते में जमा भी करवा दी गई थी। डीसी के आदेश पर हुई जांच के बाद इस मामले में सचिव प्रवीण कुमार को निलंबित किया जा चुका है। जबकि बीडीपीओ, एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी ने आला अधिकारियों को लिख दिया है।
अब बीडीपीओ को लेकर हुई कार्रवाई में सरकार ने जिले के सात ब्लॉकों में से कैथल, ढांड व पूंडरी का कार्यभार संभाल रहे बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा से सरकार ने दो ब्लॉक ढांड और कैथल का चार्ज वापस ले लिया है। बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा(सेवानिवृत्त) से ढांड ब्लॉक का चार्ज वापस लेकर बीडीपीओ फूल सिंह व कैथल ब्लॉक का चार्ज वापस लेकर बीडीपीओ रोजी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा से दो ब्लॉकों का चार्ज वापस लिया गया है।