{"_id":"65f60dab8d6cb73b2b0d4ac5","slug":"chap-singhs-presentation-of-somvati-song-captivated-the-mind-kaithal-news-c-18-1-knl1004-349404-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चाप सिंह सोमवती सांग की प्रस्तुति ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चाप सिंह सोमवती सांग की प्रस्तुति ने मन मोहा
Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से धनौरी गांव की नेहरा चौपाल में पिछले चार दिन से चल रहे नौवें रत्नावली सांग महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आर्य कॉलेज पानीपत की टीम ने पंडित लख्मीचंद की ओर से रचित चाप सिंह सोमवती सांग की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस सांग में चाप सिंह की भूमिका विक्की ने, सोमवती की भूमिका शोभित ने, नकली की भूमिका प्रदीप, शाहजहां की भूमिका रोमित और सोमवती की मां की भूमिका शिवम ने निभाई और वहां मौजूद ग्रामीणों को भाव विभोर कर दिया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल की सेवानिवृत प्राध्यापिका डॉ. राजकला रही। कहा कि इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं, क्योंकि इनसे हरियाणवी संस्कृति की प्राचीन विधाओं का पुनरुद्धार हो रहा है।
आयोजनकर्ता डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल व राजकीय कन्या महाविद्यालय धनौरी की उप प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने एसडी कॉलेज की टीम को खूब सराहा और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। महाविद्यालय की कल्चरल सेल के इंचार्ज डॉ. अमित पाहवा ने बताया कि पिछले चार दिन का इस सांग का सफर बहुत सुहाना रहा और यह मीठी यादें छोड़ कर जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सरपंच कपिल ढांडा, पंच हंसराज शर्मा, विकास नेहरा, समस्त पंचायत तथा युवा संगठन का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रायोजित करने के लिए विशेष रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा और सांस्कृतिक विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सुभाष शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के सांग साहित्य पर पूर्ण प्रकाश डाला और इस आयोजन के लिए विशेष सहयोग करने पर डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल के स्टाफ सदस्य डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. रेणु बाला, श्रीभगवान व सोनू का धन्यवाद किया।