{"_id":"677a544535b81503a10eda09","slug":"changes-in-railway-timetable-after-speed-increases-on-kurukshetra-narwana-railway-track-in-kaithal-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद समय सारिणी में हुआ बदलाव, जानें नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद समय सारिणी में हुआ बदलाव, जानें नया शेड्यूल
Sun, 05 Jan 2025 03:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 05 Jan 2025 03:13 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर करीब 86 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इसमें से कैथल जिले में यह करीब 43 किलोमीटर का ट्रैक है। जो नरवाना की तरफ से जिले के कलायत से 20 और कुरुक्षेत्र तक ढांड से 23 किलोमीटर का ट्रैक जा रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस रूट पर अब ट्रेनें करीब पांच से 15 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने लगी है। वहीं, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन का समय आधा घंटे पहले करा दिया गया है। अब यह ट्रेन सात बजे की बजाय छह बजकर 35 मिनट पर पहुंच रही है। बता दें कि इस ट्रैक पर अब 70 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो चुकी है। ऐसे में अब इस मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल गाड़ियां दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
कैथल से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन की नई समय सारिणी
ट्रेन संख्या पहले समय अब समय 19411 3.43 सुबह 3.28 सुबह
विज्ञापन
54038 5.30 सुबह 5.42 सुबह
54040 10.14 सुबह 10.03 सुबह
54048 19.25 शाम 19.25 शाम
14023 21.42 शाम 21.23 शाम
14023 06.50 सुबह 06.33 सुबह
54037 09.02 सुबह 08.54 सुबह
54041 19.30 शाम 19.20 शाम
19411 20.43 शाम 20.24 शाम
54047 22.45 शाम 22.22 शाम
इस मार्ग पर कैथल में 43 किलोमीटर का है ट्रैक
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर करीब 86 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इसमें से कैथल जिले में यह करीब 43 किलोमीटर का ट्रैक है। जो नरवाना की तरफ से जिले के कलायत से 20 और कुरुक्षेत्र तक ढांड से 23 किलोमीटर का ट्रैक जा रहा है। कुछ महीने पहले ही रेलवे की तरफ से करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने का कार्य किया था। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर स्थित कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 155 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया था। अब ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य होने से यहां पर ट्रेनों की गति बढ़ गई है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस रूट पर अब ट्रेनें समय से पहले पहुंच रही हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस के समय में आधे घंटे से अधिक समय का बदलाव हुआ है। -सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन।