फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Change will be seen in Haryana, Karnataka, Rajasthan, Maharashtra, UP, Delhi and Bihar: Sanjay

हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली और बिहार में दिखेगा परिवर्तन : संजय

Tue, 07 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Change will be seen in Haryana, Karnataka, Rajasthan, Maharashtra, UP, Delhi and Bihar: Sanjay

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, कैथल। कौरवों की सेना देश में राज करना चाहती है, लेकिन यह मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। धर्मक्षेत्र से ऐसे लोगों को रोकने के लिए बड़ी पहल की जाएगी। लोस चुनाव में कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और बिहार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह कहना है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह का। वे सोमवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कैथल और कुरुक्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के सियासी रण में जीत तो पांडवों की होगी, ये धरती अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया जो हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग तंग आ चुका है। बेरोजगारी और महंगाई से आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली के सपने को पूरे देश में सच करके दिखाएंगे। भाजपा का 400 पार नारा मात्र एक जुमला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में कहा 200 पार आई 73 सीट, झारखंड में कहा 65 पार आई 23 सीट, दिल्ली में 45 पार कहा आई आठ सीट कर्नाटक में 130 पार कहा पर आई 65 सीट, हरियाणा में कहा 75 पार आई 40, महाराष्ट्र में कहा 150 पार आई 105 सीट, मिजोरम में कहा 21 पार आई एक सीट। उन्होंने कहा कि आज नीट का पेपर लीक हुआ है, पेपर लीक से डेढ़ करोड़ युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन




पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा, कैथल नप की उपाध्यक्ष समेत अन्य ने दिया समर्थन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह सोमवार को कैथल में आम आदमी पार्टी व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा, बीकेयू के प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा, कैथल नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा वाल्मीकि समेत अन्य ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया। दूसरी ओर कुरुक्षेत्र में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदीप सिंह मोहड़ी समेत अन्य पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed