{"_id":"676daf5121cef4974f08a817","slug":"change-in-ration-for-children-in-anganwadi-centers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547985-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए राशन में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए राशन में बदलाव
Fri, 27 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने राशन में बदलाव करते हुए माइक्रो न्यूट्रिएंट फोर्टीफाइड पंजीरी, माइक्रो इंस्टेंट खीर मिक्सचर और प्रोटीन मिल्क बार भेजने का निर्णय लिया है। बेहतर पौष्टिक खुराक से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मदद मिलेगी।
ब्लॉक सीवन के गांव मांडी सादरां में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत बच्चों का गर्भवती महिलाओं को यह पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित वितरित की। आंगनबाड़ी वर्कर कोमल रानी ने बताया कि सरकार ने यह कदम बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। भेजी जा रही सरकारी खुराक में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) का समावेश किया गया है, जो बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब नई खुराक को समय पर वितरित करने और बच्चों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगी। साथ ही माताओं को बच्चों की डाइट में इन पोषक तत्वों के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस बदलाव पर अभिभावकों में उत्साह है। उनका मानना है कि सरकार का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा।यह योजना न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगी, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अधिक प्रभावी बनाएगी। सरकार का यह प्रयास बच्चों के लिए अच्छा कदम है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सुखवंत कौर, ग्राम पंचायत पंच रमन और निशा, अध्यापक प्रवीन कुमार, निशान सिंह, राजेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
n फोर्टीफाइड पंजीरी : इसमें विटामिन और खनिजों की मात्रा बढ़ाई गई है, जो बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी।
n
माइक्रो इंस्टेंट खीर मिक्सचर : यह आसानी से तैयार होने वाला पोषणयुक्त आहार है, जो ऊर्जा प्रदान करेगा।
n
प्रोटीन मिल्क बार : बच्चों की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है।