{"_id":"664e7142d1e2a1507a03e374","slug":"chandlanas-team-first-in-district-level-yoga-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395195-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला स्तरीय योग स्पर्धा में चंदलाना की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला स्तरीय योग स्पर्धा में चंदलाना की टीम प्रथम
Thu, 23 May 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना के योगा टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया है। पीटीआई योगिता पांचाल ने बताया कि 10 से 14 व 14 से 16 आयु वर्ग की योगा की टीम का जिला स्तरीय योग ओलंपियाड 2024 प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।
जिसमें 10 से 14 आयु वर्ग में जिला स्तर पर प्रियंका ने प्रथम व अक्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन हुआ है।
मुख्याध्यापक श्याम पाल शर्मा ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है और प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पहला एवं दूसरा स्थान हासिल करना गौरव की बात है।
विज्ञापन
इसके लिए बच्चे एवं पीटीआई बधाई के पात्र है। जिन्होंने कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है। मुख्याध्यापक ने कहा कि स्कूल में पहुंचने पर दोनों छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।