फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandalana villagers stage three-hour symbolic sit-in against Public Health Department

Kaithal News: जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ चंदलाना के ग्रामीणों ने तीन घंटे का सांकेतिक धरना दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chandalana villagers stage three-hour symbolic sit-in against Public Health Department
30 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरने पर बैठे चंदलाना के ग्रामीण।
ढांड। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढांड के सीवरेज के गंदे पानी को ड्रेन में पहुंचाने के लिए चंदलाना गांव की तरफ पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने रविवार को एक बार फिर ग्राम सभा आयोजित कर विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब तीन घंटे तक सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग बिना जमीनी स्थिति देखे और ग्रामीणों की सहमति के बिना पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। उनका कहना है कि विभाग जिस स्थान पर ढांड के सीवरेज का गंदा पानी ड्रेन में डालने की तैयारी कर रहा है, वह जगह ढांड गांव की अपेक्षा काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में वहां सीवरेज का पानी निकालना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं होगा। ग्रामीणों ने कहा कि चंदलाना की ड्रेन में बरसात के दौरान पहले से ही पानी का दबाव बढ़ जाता है। कौल की तरफ से पानी आने के बाद ड्रेन कई बार ओवरफ्लो हो जाती है और तेज बहाव के साथ पानी चंदलाना के खेतों में पहुंचता है। इससे हर साल फसलों को नुकसान का खतरा बना रहता है। यदि ढांड के सीवरेज का गंदा पानी भी इसी ड्रेन में डाल दिया गया तो बरसात के अलावा सामान्य दिनों में भी खेतों में पानी पहुंचने की आशंका रहेगी। इससे फसलों के साथ-साथ गांव के किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रभारी को सौंपा था ज्ञापन
इस मामले के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी ग्राम सभा आयोजित की थी। ग्रामीणों ने सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ढांड थाना प्रभारी को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने मांग की थी कि पाइपलाइन का रूट बदला जाए और विभाग की ओर से पहले से तैयार और मंजूर एस्टीमेट के अनुसार ही पाइपलाइन बिछाई जाए। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाइपलाइन का रूट प्लान जानबूझकर बदला जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग ने पहले जिस स्थान से पाइपलाइन निकालने का प्रस्ताव तैयार कर एस्टीमेट पास करवाया था, उसी रूट पर काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों से होगी बातचीत : एसडीओ
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए सोमवार को चंदलाना के ग्रामीणों के साथ बैठक कर बातचीत की जाएगी। विभाग की ओर से ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

30 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरने पर बैठे चंदलाना के ग्रामीण।

30 ढांड 01 जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरने पर बैठे चंदलाना के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed