फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chance of partly cloudy sky

Kaithal News: आंशिक बादल रहने की संभावना

Sun, 21 Apr 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Chance of partly cloudy sky
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम ने शनिवार को फिर करवट ली और सुबह से दोपहर तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल रहने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि बीते चार दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। मौसम को देखते हुए किसानों ने भी तेजी से गेहूं कटाई का कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। क्षेत्र में कुछ जगहों पर गेहूं की फसल का कटाई का कार्य चला हुआ है। एक दो दिन में गेहूं कटाई का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह में किसान सूखा चारा बनाने का कार्य पूरा कर लेंगे।


किसान राजेश, गुरविंद्र सिंह, हरजिंद्र सिंह, सतपाल, महाबीर ङ्क्षसह, रोहताश सिंह ने कहा कि मौसम का देखते हुए 90 प्रतिशत गेहूं कटाई का कार्य पूरा हो गया है। जो कार्य शेष है वह एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही सूखा चारा तूड़ी का कार्य भी निपट जाएगा। यदि अब बारिश हुई तो किसानों का कार्य आधा अधूरा रह जाएगा। बारिश होने से सूखा चारा बनाने में भी देरी होगी।
विज्ञापन


कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि -20 व 22 अप्रैल का आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed