फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Challans are not being processed due to internet services being closed

Kaithal News: इंटरनेट सेवाएं बंद होने से नहीं हो पा रहे चालान

Sun, 18 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Challans are not being processed due to internet services being closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंटरनेट सेवाएं बंद होने का सीधा प्रभाव यातायात नियमों के पालन पर भी पड़ा है। ऑनलाइन चालान काटने के लिए प्रयोग होने वाली मशीनों को नेटवर्क नहीं मिलने के कारण यातायात पुलिस चालान काटने में स्वयं को असमर्थ पा रही है।

ऐसे में वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर सरेआम शहर की सड़कों पर बैखौफ दौड़ रहे हैं। पुलिस भी केवल एकाध ऐसे वाहन चालक के चालान किए जा रहे हैं, जो किसी भी नियम पर खरा नहीं उतर रहा हो। दरअसल, वाहन चलाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ पुलिस सतर्क रहती है। उनके सबक सिखाने के लिए चालान काटना जरूरी होता है।
विज्ञापन


लेकिन इस समय ऐसे वाहनों के चालान काटने के लिए भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रहा है। पहले वाहनों को रुकवाकर दस्तावेजों की जांच की जाती है। अगर किसी चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं है तो उसे व उसके वाहन को यातायात थाना में ले जाया जा रहा है। वहां वाई-फाई से जोड़कर मशीनों को चलाकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसके बाद चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सामान्य दिनों में पुलिस की ओर से नियमों को अनदेखा करने वाले लगभग 150 वाहन चालकों के चालान प्रतिदिन किए जाते हैं। रोजाना होने वाले चालानों से करीब 80 से 85 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाता है। अब चालानों की संख्या पांच से 10 के बीच रह गई है। ऐसे में नियमों की अनदेखी के साथ-साथ वाहन चालक जुर्माने से भी बच रहे हैं।


मशीनें नहीं चलने के कारण फिलहाल ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, जिनके पास एकाध दस्तावेज कम है। जो वाहन चालक नियमों को बिल्कुल अनदेखा कर रहे हैं, उनके वाहनों को थाने में ले जाकर चालान किए जा रहे हैं। रमेश कुमार, प्रभारी, यातायात थाना कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed