{"_id":"682f7d2c41c8d6df6f0ddb0d","slug":"challan-for-a-car-with-a-poster-of-amrish-puri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653103-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमरीश पुरी का पोस्टर लगी कार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमरीश पुरी का पोस्टर लगी कार का चालान
Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। यातायात थाना पुलिस ने फिल्म अभिनेता अमरीश पुरी का पोस्टर लगी एक ऑल्टो कार का चालान किया है। पिछली खिड़की (बाएं ओर) पर इस प्रकार पोस्टर लगाया गया था कि खिड़की का शीशा खुलने पर ही अभिनेता की पूरी तस्वीर दिखाई देती थी। बंद रहने पर पोस्टर आंशिक रूप से छिपा रहता था।
सूचना पर यातायात पुलिस ने पिहोवा चौक पर नाका लगाया और जैसे ही कार पहुंची तो गाड़ी की जांच की। इस बीच पोस्टर को वाहन नियमों के उल्लंघन के तहत हटवा दिया गया और कार चालक का 1000 रुपये का चालान किया गया।
कार में सवार चार युवक शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि कार मालिक अमरीश पुरी का प्रशंसक है, और इसी कारण उसने यह पोस्टर लगाया था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
यातायात थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने कहा कि वाहनों पर इस प्रकार के पोस्टर लगाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। कई बार लोग अपनी गाड़ियों पर ''''सरपंच'''', ''''पुलिस'''', या किसी संगठन का ''''अध्यक्ष'''' जैसे पद लिखवा लेते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनती है। ऐसे में यदि वाहन उनके परिजन या युवा चलाते हैं तो वे भी उन पदों का दुरुपयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न और अनावश्यक सजावट भी नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में गाड़ी जब्त (इंपाउंड) करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।