फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chaitra is burning like Jeth-Ashadh

इस बार चेत्र माह में ही ज्येष्ठ-आषाढ़ से भयंकर गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chaitra is burning like Jeth-Ashadh
कैथल। चैत्र माह में ही इस बार ज्येष्ठ-आषाढ़ जैसी भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। तीखी धूप लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही। लोग चेहरे ढंक कर सड़कों पर चलते दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए नहरों में भी बच्चे और युवक नहाते दिखे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग जूस सहित अन्य तरल पदार्थ पी रहे हैं। लू के कारण दिन में 12 बजे के बाद सड़कें सुनसान हो जा रहीं हैं। रविवार को दोपहर के समय चौक-चौराहों पर कम वाहन दिखाई दिए। शहर के मुख्य बाजार, पिहोवा चौक, कबूतर चौक पर हर समय रहने वाली भीड़ व्यस्त रहने वाले चौक-चौराहे पर दोपहर के समय सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। इस मौसम में सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। सब्जियों की फसल खराब हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक गर्मी खूब सताएगी। ऐसे में किसानों को सब्जियों की फसल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बीमार होने का खतरा बना रहता है। इससे खुद को बचाएं एवं अन्य लोगों को भी बचने की सलाह दें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर ही बाहर निकले। गर्दन के पिछले भाग, कान और सिर को गमछे या तौलिये से ढंक कर धूप में निकलें। छतरी का प्रयोग करें। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। धूप में खड़े होकर व्यायाम न करें और धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। गर्मी के दिनों में अपने घरों को ठंडा रखें। दिन में दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। रात में तापमान कम होने के समय खिड़कियां दरवाजे खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed