फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   chain sheneching

सुबह की सैर कर लौट रही महिला से झपटी चेन

Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुबह की सैर कर घर लौट रही महिला के गले से नोताराम चौक पर दो युवक सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौधरियां मोहल्ला निवासी एक महिला रविवार सुबह चिल्ड्रन पार्क, जवाहर पार्क में सैर कर घर लौट रही थी। शहर के मुख्य बाजार में नोता राम चौक के समीप एक युवक  ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली तथा दूसरा युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग गया।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौधरियां मोहल्ल निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अनीता रविवार सुबह चिल्ड्रन पार्क, जवाहर पार्क की सैर कर घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके गले से सोने की डेढ़ तोले की चेन झपट ले गए। शहर थाना प्रभारी विरेन्द्र खर्ब ने बताया कि महिला से चेन छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के समीप दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी तक पहुंचने तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में दहशत
शहर के मुख्य चौक में इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत है। इस चौक से देर रात तक महिलाएं एवं युवतियां अपने घरों के लिए आती-जाती हैं। सुबह भी सैर करने एवं अपने अन्य कार्यों के लिए इसी चौक से होकर गुजरना होता है। ऐसे में यहां चेन स्नेचिंग की वारदात से लोगों में रोष है। लोगों ने इन चेन स्नेचरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed