{"_id":"6537ddde676015e9000da0d0","slug":"cet-exam-fraud-accused-friends-could-not-pass-any-exam-so-they-put-their-jobs-at-stake-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CET Exam Fraud: कोई भी परीक्षा पास नहीं कर पाई थी आरोपी की सहेलियां, इसलिए दांव पर लगा दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CET Exam Fraud: कोई भी परीक्षा पास नहीं कर पाई थी आरोपी की सहेलियां, इसलिए दांव पर लगा दी नौकरी
Tue, 24 Oct 2023 08:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलहा-चीका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलहा-चीका (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:38 PM IST
सार
गुहला में 22 अक्टूबर को हुई सीईटी की परीक्षा में बायोमेट्रिक मिलान न होने पर अमरलता व कविता को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती हुई पकड़ी गई थी। जींद जिले के एक गांव की रहने वाली अमरलता हरियाणा पुलिस में भिवानी में सब इंस्पेक्टर है, वहीं जिला कैथल के गए गांव की रहने वाली कविता कुरुक्षेत्र में हवलदार है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दूसरे की जगह सीइटी ग्रुप डी की परीक्षा देते हुए पकड़ी गई महिला पुलिस की सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया कि दोनों ने दोस्ती निभाने के लिए अपनी नौकरी दांव पर लगाई है। आरोपी युवतियों ने बताया कि वे स्वयं तो सरकारी नौकरी लग गई थी, लेकिन उनकी सहेलियां कोई भी परीक्षा पास नहीं कर पा रही थी। जिन दोस्त पूजा व रितु की जगह यह दोनों परीक्षा देने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की जगह पेपर देने वाली पुलिस कर्मचारियों ने रिमांड में किया खुलासा
वह भी पुलिस की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उनकी सहेलियां इससे पहले हुई ग्रुप डी की परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं थी जिसका उन्हें मलाल था। इसलिए उन्होंने दोस्ती निभाने के लिए दोनों को परीक्षा पास करवाने की जिम्मेदारी ले ली। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
असल परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी
गौरतलब है कि गुहला में 22 अक्टूबर को हुई सीईटी की परीक्षा में बायोमेट्रिक मिलान न होने पर अमरलता व कविता को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती हुई पकड़ी गई थी। जींद जिले के एक गांव की रहने वाली अमरलता हरियाणा पुलिस में भिवानी में सब इंस्पेक्टर है, वहीं जिला कैथल के गए गांव की रहने वाली कविता कुरुक्षेत्र में हवलदार है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि असली परीक्षार्थी उचाना निवासी रितु व कैलरम निवासी पूजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर रेड कर रही है, लेकिन वे अभी तक पकड़ी नहीं जा सकी है। इस मामले में उनके एक रिश्तेदार मानस निवासी संदीप को भी आरोपी बनाया गया है। वह परीक्षा दिलवाने के लिए धोखाधड़ी में शामिल रहा है। संदीप भी अभी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लेगी।