फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebration of independence will be celebrated with gaiety

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Celebration of independence will be celebrated with gaiety
आज स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाइन मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आजादी के जश्न को लेकर किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजकर 58 मिनट मुख्य अतिथि के शुभ आगमन पर शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण के बाद परेड निरीक्षण होगा। मुख्यातिथि के संबोधन के बाद मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट में जिला पुलिस पुरूष की दो टुकड़ी, महिला पुलिस, आरकेएसडी कॉलेज की एनसीसी डिविजन ब्वायज व गल्र्ज विंग, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गल्र्ज गाईड टुकड़ी, स्पेशल पुलिस कैडेट, ओपन स्काउट ब्वाय विंग व प्रजातंत्र प्रहरी की टुकड़ी शामिल होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईजी कॉलेज का समूह गान, आरकेएसडी कॉलेज का समूह नृत्य, ओएसडीएवी स्कूल की कोरियोग्राफी, आरकेएसडी कॉलेज की हरियाणवी चौपाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का ग्रुप डांस, सुपा3व जैन पब्लिक स्कूल का हरियाणा ग्रुप डांस के अलावा योगा की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला वासियों को कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ की उपलक्ष्य में उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूं, जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed