फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrated the festival of lights of Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh with great pomp

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of lights of Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh with great pomp
Celebrated the festival of lights of Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh with great pomp - फोटो : Kaithal
कैथल। दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव जिलेभर के गुरुद्वारों में हर्षोल्लास से मनाया गया। सिख संगत ने शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। शहर में मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहिब में हुआ। सुबह से ही गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेकने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

हेड ग्रंथी ने अरदास कर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत की। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किया गया। आगे-आगे बैंड बाजा वाले गुरबाणी की धुनों से संगत को निहाल कर रहे थे। रागी व टाढी जत्थों ने शबद् कीर्तन कर गुरबाणी का गुणगान किया। वाहेगुरु का सिमरन करते हुए महिला सेवादार पालकी के आगे झाड़ू लगाती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने चाय और फल का लंगर लगाया। इस मौके पर सुखबीर सिंह मांडी, एसजीपीसी मैनेजर रूपपिंदर सिंह, ग्रंथी साहब सिंह व निर्मल साहब, संदीप सिंह समेत सुखमनी सभा सोसायटी सदस्यों ने भी सेवा की।
विज्ञापन

इन स्थानों से निकला नगर कीर्तन
नगर कीर्तन डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, न्यू करनाल रोड, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक व माता गेट से होते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर सेवा दल, सुखमणि सेवा सोसायटी, लायंस क्लब, सेवा संघ सहित अन्य संस्थाओं ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।

Celebrated the festival of lights of Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh with great pomp

Celebrated the festival of lights of Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh with great pomp- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed