फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CBSE athletics competitions from today

Kaithal News: सीबीएसई एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
CBSE athletics competitions from today
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से आयोजित क्लस्टर-16 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से होगा। बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी चार दिनों तक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से 8 अगस्त तक विद्यालय परिसर में होगा, जबकि खिलाड़ियों का पंजीकरण मंगलवार दोपहर तीन बजे से शुरू हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख और हरियाणा के अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सिरसा और यमुनानगर के विभिन्न विद्यालयों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं सहित विभिन्न एथलेटिक्स मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने बताया कि सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और खेल मैदानों की विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed