फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cash stolen from house, case filed against unknown person

Kaithal News: मकान से नकदी चोरी, अज्ञात पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from house, case filed against unknown person
कैथल। राजौंद में चोरों ने एक मकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने काम से घर से बाहर गए हुए थे। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजौंद निवासी रंगी सिंह ने राजौंद थाने को दी गई शिकायत में बताया कि वह सात जून को अपने घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा कर अपने पुराने मकान में गया था। नए मकान में अपने बच्चों के साथ उसका बेटा रह रहा है। बेटा अपने काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई है। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही वह घर पर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ और घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। रंगी सिंह ने कहा कि चोर उसके घर में रखी अलमारी से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed